जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलान तहसील में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस!
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण करने के दिए निर्देश!
CRS शाहजहाँपुर-शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनते हुए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सम्बन्धित जनो को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए! जिले की कलान तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें वे शिकायतो को सुन रहे थे!
जिलाधिकारी श्री सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 128 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 20 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया! शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर किया गया! सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्यतः राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, उद्यान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आपूर्ति आदि विभागों से संबंधित अधिकांश प्रकरण प्राप्त हुए!
तहसील समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है! सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें! उन्होने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें, यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी! जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों में पहले से कमी आयी है! समाधान दिवस को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है!
उन्होने कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में हो यह सुनिश्चित किया जाये! सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया! तपश्चात जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम गुन्दौरा दाऊदपुर, वि० ख० कलान में पहुंच कर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी!
समाधान दिवस के दौरान SDM कलान महेश कुमार कैथल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर के गौतम, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, तहसीलदार मोहम्मद अजहर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरि उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे!









