तिलहर चीनी मिल का पेराई सत्र 24 नवंबर से होगा आरंभ:जिलाधिकारी!
CRS शाहजहाँपुर-चीनी मिल प्रबन्धन एंव सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी नवीन कलेक्ट्रेड मीटिंग हाल में समीक्षा बैठक के दौरान 24 नवंबर 2023 से तिलहर चीनी मिल के गन्ना पिराई सत्र के आरंभ होने के बारे में जानकारी लेने के साथ ही पराई सत्र प्रारंभ होने तथा बकाया भुगतान के विषय में जानकारी ली!
इस दौरान जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिह ने कहा कि मकसूदापुर चीनी मिल का पिछले वर्ष का 47 करोड़ 94 लख रुपए भुगतान अभी बकाया है! मकसूदापुर चीनी मिल के प्रतिनिधि ने अवगत कराया की 20 से 25 दिसंबर के बीच पिछले वर्ष के बकाया भुगतान को किसानों के खाते में प्रेषित कर दिया जाएगा! निगोही, रोजा,तिलहर तथा पुवाया चीनी मिलो का लगभग संपूर्ण भुगतान किया जा चुका है!
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! उन्होंने सुरक्षा की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए, इस हेतु उन्होंने प्रत्येक चीनी मिल को एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए!
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि सुरक्षा मॉकड्रिल भी समय-समय पर करते रहे! उन्होंने निर्देश दिए कि गन्ना ढुलाई करने वाले समस्त वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे होना अनिवार्य हैं! इस कार्य को युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें! डीएम ने कहा कि बिचौलिए तथा दलालों के वर्चस्व को खत्म करना अनिवार्य है, इनकी वजह से किसानों का वृहद स्तर पर शोषण होता है, इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी!










