अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों की विदाई!


CRS शाहजहाँपुर-जनपद पुलिस लाईन सभागार में आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियो/अधिकारियों को आज समारोह आयोजित कर भव्य विदाई की गई!
पुलिस लाईन सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत हुए जगदीश लाल टम्टा पुलिस उपाधिक्षक (CO) 1982 देहरादून से भर्ती होकर पौड़ी गढ़वाल, चमौली, गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद आगरा, हाथरस (RI) अम्बेडकर नगर और अन्त में पिछले वर्ष सितम्बर 22 में आज 30 नवंबर 2023 तक जनपद में क्षेत्राधिकारी यातायात पद पर रहे! राजीब कुमार उपनीरिक्षक व श्रीमती सूफिया शाहीन उपनीरिक्षक, एक साथ तीनो व्यक्तित्व के सेवानिवृत होने पर आयोजित समारोह में विदाई दी!
इस मौके पर समारोह में शामिल हुए पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आग़ामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकांमनाओ सहित विदा किया वहीं इस अवसर पर संजीव वाजपेयी अपर पुलिस अधिक्षक ग्रामीण तथा बी० एस० बीर कुमार CO पुलिस लाईन, अमित चौरसिया CO सदर, सतीश चन्द्र यादव प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे और सभी ने तीनो को व्यक्तित्व को अपनी-2 बहुत बहुत शुभकांमनाएं दी!









