टाउनहॉल, अजीजगंज स्थित बने आश्रय स्थलों (शेल्टर होम) का किया निरीक्षण!

CRS शाहजहाँपुर-शहर के अजीज गंज और टाऊनहाल क्षेत्र में शेल्टर होम (आश्रय स्थलो) का निरिक्षण लगभग होता रहता रहता है लेकिन वहीं जनपद की सबसे बड़ी तहसील मुख्यालय तिलहर स्थित ब्लाक रोड बना हाईटेक शेल्टर होम की व्यवस्था किस तरह चल रही है यह निरीक्षण करने कभी कोई नही पहुंचता!
जिला मुख्यालय स्थित टाउनहॉल, अजीजगंज स्थित बने आश्रय स्थलों (शेल्टर होम) का किया निरीक्षण करने
जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह पहुंचे! उन्होने अजीजगंज स्थित 50 व्यक्तियों की क्षमता वाले आश्रय गृह का निरीक्षण किया! सर्दी के मौसम में बेसहारा लोगो को रात्री के समय ठहरने हेतु किसी प्रकार की असुविधा न हो, जिस हेतु बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने जनपद के आश्रय स्थलों को निरीक्षण कर अवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने टाउनहाल स्थित आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान गद्दे बदलवाने तथा रजाई, कम्बल इत्यादि की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये और उन्होने कहा कि आश्रय स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये तथा प्रतिदिन रात्री की समय अलाव का प्रबन्ध भी सुनिश्चित किया जाय!
जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल के मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग कराये जाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये व उन्होने आश्रय स्थल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पानी आदि का समुचित प्रबन्धत करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये तथा साथ ही अजीजगंज स्थित आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया! इस निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त पायी गयी!
सूत्र बताते हैं कि तिलहर स्थित बने शेल्टर होम का समय समय पर यदि जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण होता रहे तो शायद यहाँ की सभी व्यवस्थाएं स्वयं ही सही हो जाएगी क्यूंकि इतना भव्य निर्माण और हाईटेक बनने के बाद उसे आपूर्ती विभाग द्वारा प्रयोग किया जा रहा है तथा साथ पालिका प्रशासन की ओर से 8 आठ घंटे की शिफ्ट में तैनात चौकीदार कभी मौके पर नही मिलते!









