बरेली फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर टैंकर की टक्कर से टैंपू में सबार 12 की मौत!

CRS शाहजहाँपुर-जिले के पुलिस थाना अल्लागंज क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर टैंकर की भीषण टक्कर से टैंपू में सबार 12 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई! इस दुर्घटना की खबर जनपद भर में आग की तरह फैल गई! सूचना मिलते ही घटना स्थल पर जिले आला अफसर पहुंचे और मौके की स्थिति समझते हुए टैंपू में फंसे वेयक्तियों को बाहर निकलवा कर उनकी पहचान कराने में मदद की!
मामला जिले के थाना अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास का बताया जा रहा है जहाँ टैंकर और टैंपो में सुबह घने कोहरा होने के कारण भीषण टक्कर हुई! इस दुर्घटना में दर्जन लोगों की हुई दर्दनाक मौत चीखपुकार मच गई! मौका देख टैंकर चालक टैंकर छोड़ मौके से फरार हो गया!
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर जिलाधिकारी उमेश प्रतार सिंह ल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा पहुंच गए! जिले के आला अफसरो के नेतृत्व में सभी शवो को
को पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेजा गया और पुलिस ने
ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी! टैंपू में टैंकर की टक्कर इतनी भीषण लगी कि टैंपू के परखचे उड़ गए नज़र आए!









