
Report- CRS कासगंज जनपद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह टहलने निकले क्षेत्र पंचायत सदस्य को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी, गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दरअसल मामला कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम म्यासुर का है, जहां आज सुबह टहलने को निकले क्षेत्र पंचायत सदस्य जाहिद कुरैशी को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी, गोली लगने से क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य जाहिद कुरैशी को सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। अभी इस पूरे मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।









