प्रो० जानेआलम के साथ कांग्रेस में जुड़े नगर के अेनेको लोगो ने किया पद ग्रहण!
CRS शाहजहापुर-रविवार दपहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक तिलहर स्थित मोहल्ला चौहटिया में प्रदेश सचिव डॉ० जाने आलम खान के आवास पर आहूत हुई! लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A के प्रत्यशी को भारी मतो से जिताने की हुकार भरने के साथ बैठक में तमाम लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की!
वरिष्ट कांग्रेसी नेता चाँद अंसारी के संचालन में उक्त बैठक को संवोदित करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ने कहा कि आज पूरा अल्पसंख्यक समाज आशा भरी नजरो से कांग्रेस की ओर देख रहा है! भाजपा की सरकार में आज जिस प्रकार से अल्पसंख्यक समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है ये घोर निंदनीय है! अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खान ने कहा कि ये समय हम सबको मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का है! उन्होने कहाकि आने वाला समय कांग्रेस का है, इन तानाशाही सरकारों से हम सबको मिलकर लड़ना है! अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और इंडिया गठबधन के प्रत्याशी के लिए हम सबको मिलकर जी जान एक जुटता करनी होगी, और एक एक बूथ पर अल्पसंख्यक कांग्रेस का कार्यकर्ता तैनात हो ये हमारा पहला लक्ष्य होगा!
प्रदेश सचिव डॉ० जाने आलम ने कहा भाजपा के लोग प्रशासन की मदद से अल्पसंख्यक समाज के वोटरों को रोकने और डराने का कार्य कर रहे है और करते रहेंगे इसलिए हमे सचेत रहना है, मौजूदा सरकार ने सिर्फ़ आपसी भाईचारे को ख़त्म करने व हिंदू मुस्लिम में फूट डालने काम किया है लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है, ना रोज़गार बचा है ना सुरक्षा बची, हर तरफ़ महँगाई और लूट मची है!
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी में शामिल होने वाले लोगो में हकीम अशफाक अहमद उर्फ़ राजू को तिलहर विधानसभा अध्यक्ष, अरस्लान बेग को तिलहर ब्लॉक/नगर अध्यक्ष, इंजीनियर खालिद सुल्तान को जिला सचिव पद पर मनोनित किया गया!
इस मौके पर प्रमुख रूप से तस्दीक अंसारी, एजाज खान, मोइन अहमद, सज्जाद, इरफान,कैफ, अयान खान, रहमान खान, अनस खान, सरताज, शोएब, मेराज खान, सहैल खान, जावेद याकूब, मैनाज खान, फ़ैसल खान, रशीद उल्ला खान, बच्चन शाह, मकन्नु खा, सरताज खा, शोएब अहमद, ऐमन खान, सैयद फ़िरोज़ अली, शाहनियाज खान, अमित सक्सेना, रजत गुप्ता, प्रवीण त्रिपाठी, राम कुमार, आरिफ, सुभान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे!









