शाहजहाँपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!
CRS शाहजहाँपुर-जिले से गुजरने वाली गर्रा नदी से प्रभावित सुभाष नगर एंव खन्नौत नदी से प्रभावित हनुमतधाम, बिसरात, रेती पक्का पुल बृज बहार कॉलोनी क्षेत्र का DM उमेश प्रताप सिंह ने जिले के अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया!
विभिन्न प्रभावित क्षेत्रो में पहु़त कर उन्होने बाढ़ संबंधित टीमों को युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए तथा ही बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाने व उन्हे राहत सामग्री वितरित किए जाने के भी निर्देश दिये!
DM श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य टीमें मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों को चिकित्सीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं! डीएम ने सुभाष नगर के बाढ़ प्रभावितों को बचपन स्कूल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए! साथ ही हनुमत धाम क्षेत्र के पास निवासरत व्यक्तियों को मंगल सेन इंटर कॉलेज एवं ख्वाजा फिरोज प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिफ्ट कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए! डीएम ने जनपद की समस्त बढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए!









