दीप्ति सक्सेना को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024!
CRS शाहजहांपुर/बरेली-बदायूँ के स्काउट भवन में जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक महाकुम्भ का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2024 से अलंकृत किया गया!
उच्च प्राथमिक विद्यालय कटसारी (बरेली) की प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीप्ति सक्सेना को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया! विषमताओं के मध्य भी उनके विद्यार्थी शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तर क्रियाकलापों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं!
शिक्षक महाकुम्भ में प्रतिभागिता हेतु सम्पूर्ण भारत से विभिन्न राज्यों के 1000 से अधिक शिक्षकों द्वारा आवेदन किया गया था जिसमें से चयनित 151 शिक्षकों का सम्मान किया गया! संतपाल सिंह राठौड़ की दशम पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था प्रमुख हरिप्रताप सिंह राठौड़ एवं संयोजिका पल्लवी शर्मा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे!








