
बदायूँ-: परिवहन निगम की बसे एक लंबे अरसे से बदायूं से दिल्ली होकर जाने वाली बसे सहसवान से होकर गुजरती है जहर खुरानी गिरोह के लोग सक्रिय रहते हैं जो निगम की बसों में यात्री के रूप में बैठकर यात्रियों को ही कोई नशीला पदार्थ सुघाकर बेहोश होने के बाद उनके पास रखा सामान पैसा लेकर नौ दो गयारह हो जाते हैं ऐसा ही मामला दिल्ली के आनंद विहार परिवहन निगम बस स्टेशन से बैठे एक मजदूर के साथ हुआ मजदूर अपने परिवार का भरण पौषण करने के वास्ते दिल्ली में मेहनत मज़दूरी कर घर लौट रहा था उसके पास खरीदे हुए परिवार के बच्चों कपड़े व नकदी था जहरखुरानी के सदस्य ने मज़दूर को नशा सूंघाकर मज़दूर के पास से नगदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौनेरा निवासी तौसीफ पुत्र मुकीस दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है वह कई महीने से मजदूरी कर रहा था शुक्रवार की रात दस बजे के लगभग वह अपनी मेहनत मजदूरी के नगद पैसे तथा बच्चों को अन्य परिजनों को कपड़े एक बैग में भरकर आनंद विहार बस स्टेशन से बुलंदशहर डिपो की बस में दो यात्रियों वाली सीट पर बैठ गया रात गयारह बजे के लगभग बस जब आनंद विहार बस स्टेशन से निकली तब एक यात्री उसके पास आकर बैठ गया आरोप है कि वह यात्री जहर खुरानी गिरोह का सदस्य था उसने मीठी मीठी बातों में उसे फंसा लिया और बीच रास्ते में उसने कोई नशीला पदार्थ सूंघाकर उसे बेहोश कर दिया उसके बेहोश होने पर उसके पास में सामान से भरा बैग तथा पास रखी नकदी को निकालकर उपरोक्त युवक किसी स्थान पर उतरकर रफू चक्कर हो गया जैसे ही बस सहसवान अकबराबाद चौराहे पर पहुंची बस चालक ने बस में जब सहसवान तक की सवारी की गिनती की तो एक यात्री ज्यादा मिला इसी बीच किसी ने उसे बताया की एक यात्री बेहोश पड़ा हुआ है उसके पास जब टिकट दिखा तो वह सहसवान तक का था बस चालक नशे का शिकार हुए युवक को शहबाजपुर पुलिस चौकी पर उतारकर बस को भगा ले गया सड़क के किनारे पड़े हुए नशे की हालत में युवक को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस नशे की हालत में पड़े युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतू भर्ती कराया। घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी गई तो परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए पीड़ित के स्वास्थ्य लाभ के बाद परिजन जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुए तौसीफ को अपने घर ले गए।









