बदायूँ-: ज़िले के सहसवान की विधुत व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है अघौषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहिमाम की स्थिति पैदा हो गई है बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का सब्र का पैमाना जब टूटा जब गांव में चार दिन से नही आ रही बिजली से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर जाकर जमकर नारेवाजी की और गांव की विधुत व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
अघोषित विद्युत कटौती को लेकर बिजली घर में नारेबाजी करते ग्रामीण।
नगर से सटे ग्राम जाहिदपुर आलमपुर में पिछले चार दिन से बिजली कटौती होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम बिजलीघर जाकर जमकर नारेवाजी की जिसमे महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे ग्रामीणों का आरोप है शिकायत करने के लिए जब एसडीओ व जेई का नम्बर लगाया जाता है तो नम्बर बंद मिलता है।भीषण गर्मी में बिजली कटौती किए जाने से ग्रामीणों के साथ साथ नगरवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग द्वारा बिजली कटौती का किसी भी प्रकार का क्राइटेरिया नहीं रखा गया है। विद्युत विभाग के कर्मचारी फॉल्ट और लाइन टूटने का हवाला देकर कभी भी बिजली काट देते हैं ग्रामीणों का आरोप है पिछले चार दिन से महज 4 से 5 घंटे बिजली नसीब हो पा रही है भीषण गर्मी में लोग झुलस रहे हैं। घरों के अंदर एसी, कूलर, पंखे समेत बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। दिन हो या रात बिजली कभी भी मनमाने तरीके से काट दी जाती है पिछले 1 महीने से ग्रामीणो के साथ साथ नगरवासी अघोषित विद्युत कटौती से जूझ रहे हैं।समस्या को लेकर विधुत बिभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया मगर
उपभोक्ताओं ने लाइनमैन पर लगाये गंभीर आरोप।
विद्युत बिभाग द्वारा समस्याओ को गंभीरता से नहीं लिया गया है। फाल्ट हो जाने की स्थिति में विधुत लाइनमैन लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए टालमटोल कर देते है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शहवाजपुर फीडर पर तैनात लाइनमैन उपभोक्ता द्वारा फाल्ट होने की सूचना देने पर फाल्ट ठीक करने पर पैसो की मांग करता है और पैसे न देने की स्थिति में उपरोक्त लाइनमैन उपभोक्ताओं से गाली गलौज करता है और लड़ाई लड़ने पर आमादा हो जाता है इससे पूर्व भी लाइनमैन के विरुद्ध विभाग द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है उपरोक्त लाइनमैन की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओ में आक्रोश है उपरोक्त लाइनमैन के खिलाफ अधिवक्ता सोमबीर यादव ने भी मुकदमा दर्ज करा रखा है आरोप है लाइनमैन को विद्युत विभाग के अधिकारियों की शह प्राप्त है जिसके चलते लाइनमैन के हौसले बुलंद है उपरोक्त लाइनमैन पिछले 4 वर्षों से एक जगह पर ही तैनात है उपभोक्ताओं ने लाइनमैन का ट्रांसफर कराई जाने की भी मांग की है।

काल्पनिक चित्र








