कांग्रेस में शामिल हुए 15 लोग, विभिन्न पदो पर मिली जिम्मेदारी!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर- नगर के मोहल्ला चौहटीयाँ स्थित, नगर कांग्रेस कमेटी की एक संयुक्त सभा का आयोजन किया गया! इस आयोजन में कमेटी की जिला इकाई के वरिष्ट पदाधिकारियों की मौजूदगी में नगर के क़रीब 15 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा सभी को अलग-2 पदों की ज़िम्मेदारी दी गई!
इस मौके पर राम सिंह को नगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, दानिश शेख विधान सभा अध्यक्ष, बब्बर बेग को ब्लाक अध्यक्ष तथा मोह० दिलशाद, सुवालेह खान, अनस अहमद, अफ़जाल खान, फ़ैज़ी खान, मो० नदीम, मो० फ़रमान, मो० जैद, मो० शम्सुद्दीन, लड्डू खान, डा० शमीम आदी लोगों को सदस्यता ग्रहण करा कर अन्य कई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई!
विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रदेश सचिव-प्रोफ़ेसर डॉ० जाने आलम खान, ज़िला सचिव अजय पाठक जी आदि ने नई टीम को शुभकामंनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामंना की!









