हर घर तिरंगा अभियान के तहत मदरसा नूरउलहुदा से भी निकाली गई तिरंगा यात्रा!

CRSशाहजहाँपुर-स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मदरसा नुरुल हुदा बिजली पूरा से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसे नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद, एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगर, नागेंद्र सिंह ने गुब्बारे उड़ा कर एवं झंडी दिखाकर रवाना किया!
तिरंगा यात्रा, मदरसा नूरउलहुदा से प्रारंभ होकर अंटा चौराहा होते हुए विभिन्न मोहल्ले में घूम कर मदरसे में आकर समाप्त हुई! इस दौरान बच्चे अमर शहीदों के नारे बुलंद कर रहे थे, वहीं गली कुँचे हिंदुस्तान जिंदाबाद से गूंज रहे थे!
रैली में इस दौरान नगर निगम के पार्षद मजहर हुसैन, मोहम्मद रजी, डॉ० मोहसिन, इजहार हसन, शारिक अली खान, सैयद शारिक अली, मोहम्मद जाहिद, जहूर खान, हैदर अली, साजिद अली खान, मुख्तार अहमद, आदिल, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे अंत में प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने सभी का आभार प्रकट किया!









