पुवायाँ में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा! 


CRS शाहजहांपुर-जनपद के पुवायाँ में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन आदित्य सिंह चौहान के संयोजन और अमित सिंह के सयुक्त संयोजन में किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष के मिश्रा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने गांधी पार्क से हरी झंडी दिखाकर किया!
तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर राजीव चौक होते हुए कोतवाली और पुरानी तहसील रोड से सराफा बाजार होते हुए तिराहा बाजार, कटरा बाजार, बैंक ऑफ़ बड़ौदा रोड होते हुए पुवायाँ पब्लिक इंटर कॉलेज के रास्ते पुनः बस स्टैंड के समीप गांधी पार्क परिसर में समाप्त हुई!
आजादी के जश्न में झूमते हुए युवा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे! महिला मोर्चा ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया! महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आभा गुप्ता के नेतृत्व में तमाम मातृशक्ति ने वंदे मातरम भारत माता की जय फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत के नारी हैं के जयकारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया! आभा गुप्ता,मंजू आनंद ,मधु सिंह, एडवोकेट रीता रानी गुप्ता, बबली सिंह और तमाम महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी यात्रा में सम्मिलित हुए! बच्चे बुजुर्ग और युवा सभी देशभक्त के गीतों पर झूम रहे थे! वैसे तो संपूर्ण तिरंगा यात्रा बाइक पर बैठकर निकल गई लेकिन फिर भी कुछ देशभक्ति में ओत-प्रोत कार्यकर्ता वंदे मातरम और भारत माता की जय किनारे लगाते हुए पैदल ही आगे बढ़ रहे थे!
भाजपा जिला अध्यक्ष के मिश्रा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है! मोदी जी के आवाह्न पर घर-घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान करने के लिए यह विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकल जा रही है! सभी के लिए भाजपा निःशुल्क झंडे उपलब्ध करा रही है, किसी को झंडा खरीदने की आवश्यकता नहीं है! सभी अपने घर पर तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मनाएं!
राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत यह विशाल तिरंगा यात्रा पुवायाँ नगर में निकाली जा रही है! सभी देशवासी अपने घरों में तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मनाएं!
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष के मिश्रा राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश अवस्थी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रमोद सिंह,खुटार ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, ब्लाक प्रमुख पति सुरजन लाल, सर्वेश शर्मा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला बंडा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया, विपिन मिश्रा, आदित्य सिंह, अमित, उपेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह,रोहिताश्व गुप्ता, डॉ प्रदीप वैरागी, विशाल शुक्ला, विनायक अग्रवाल सहित तमाम कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए!









