78वें स्वाधीनता दिवस पर बाल ग्रह (बालक) में अपर जिला न्यायधीश का भ्रमण!


CRS शाहजहाँपुर-स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष तिवारी द्वारा राजकीय बाल ग्रह (बालक) का भ्रमण कर बालकों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को देखा गया एवं फल वितरण किए गए!
माननीय अपर जिला न्यायधीश ने राजकीय बाल ग्रह (बालक) के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों को देखा एवं बालकों को फल वितरण किया गया! इस अवसर संस्था अधीक्षक श्री राम सूरत यादव द्वारा माननीय न्यायाधीश को बैच लगाकर उनका स्वागत किया गया माननीय न्यायाधीश द्वारा बालकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी बालक शिक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं अच्छे से शिक्षा ग्रहण करें अपने जीवन में उन्नति करें बाल गृह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभागी करें हम सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ही कार्य कर रहे हैं माननीय न्यायाधीश के निर्देश पर बालकों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया माननीय न्यायाधीश द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के विषय में सहायक अधीक्षक श्री राम विनय यादव से जानकारी प्राप्त की तथा राष्ट्रीय पर्व पर दिए जाने वाले भोजन के विषय में भी जाना।इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश के वरिष्ठ लिपिक श्री अफजल द्वारा भी सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना को बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्राफ्ट प्रशिक्षक श्रीमती शोभा द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी निकेत कुमार सिंह राजकीय बाल गृह बालक से श्रीमती शोभा क्राफ्ट प्रशिक्षिका श्री आशीष कुमार कनिष्ठ सहायक वह समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे!
(कार्यालय-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर









