
बदायूं। बिसौली पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी “स्कूल” में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर रवि जौहरी ने ध्वजारोहण किया बच्चों ने शानदार परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भारतीय परंपरा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल विनोद पटेल ने किया। उन्होंने सभी आये हुए मेहमानों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर शरद यादव, अमित, कुणाल, नंदिनी, अयाज अहमद, रामानंद, प्रतिभा, मुस्कान, सत्यम, अरुण आदि मौजूद रहे। इधर मदरसा फैजाने रजा ए मुस्तफा में नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मदरसे के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया। इस अवसर पर मदरसा फैजाने रजा ए मुस्तफा के प्रिंसिपल कारी मो. इफ्तेखार अशरफी, कारी अब्दुल अज़ीम, हाफिज कमरुज़ज़म, हाफिज फुरकान, हाफिज तनवीर, हाफिज दिलशाद, मुस्तफा कमेटी के सदर इरशाद खांन, सभासद शफीक अहमद, सभासद बाबू फारूकी, शफी मो. आरिफ हुसैन, शब्बीर हुसैन, अमीर अहमद, मो. मुबीन, मो. अयाज, साजिद अंसारी, सगीर अहमद, असलम सिद्दीकी, मो. तनवीर, मो. ज़ीशान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आई एम खान बिसौली










