चेयरमैन व EO की मनमानी के बिरोध में सभासद हुए लामबंद
!
सामुहिक तौर पर तहसीलदार को सौपा सभासदो ने त्याग़पत्र!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर पालिका परिषद तिलहर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सदन के अधिकतर सभासदो ने सामूहिक तौर पर नायव तहसील दार पूनम मधुकर को त्याग़पत्र सौपते हुए रोष व्यक्त किया!
2024 इस वर्ष यह पहली वार नही जब नगर के सभासदो ने अंत में अपना त्यागपत्र सौपा, बल्कि इससे पूर्व इसी वर्ष पालिका द्वारा किए जा रहे अनेक घोटालो को लेकर सभासदो को अपने ही सदन के बिरुध कई बार धरना प्रदर्दशन करने की जरुरत पड़ी और उन्होने किया!
सभासदो द्वारा बिरोध प्रदर्शन की हर बार भनक लगते ही हालांकि चेयरपर्सन व अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचते रहे परन्तु उनकी मांगो के सम्बन्ध में सिर्फ सिर्फ आश्वासन रूपी लाली पॉप के सिवा सदन के दोनो जिम्मेदारो के पास कुछ नही!
सभासदो की मांग न मानने तथा वार वार उनके द्वारा धरना प्रदर्शन कर बिरोध जाहिर करने से जहाँ एक ओर सदन की कार्यवाही तथा पालिका के कार्य बांधित हो रहे हैं तो वहीं अब तिलहर नगर का विकास आगे बढ़ने की बजाय जैसे पीछे हटता नज़र आने लगा!
सभासदो द्वारा अपनी मांगो में भले ही नालो की तलीछाड़ सफाई, मानकविहीन नालो का निर्माण, लंबे अर्से से गलियों की टूटी फूटी सड़के, पेय जल समस्या या फिर वर्तमान में जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी जनहित की सबसे समस्या से नगरवासियों का महीनो से परेशान होना न हो लेकिन फिर भी उनकी जायज़ मांगो को न मानने के लिए पालिका प्रशासन अपनी हठधर्मी के आगे नगर की सारी जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने से बाज नही आ रहा है!
सूत्रो की माने तो चेयरपर्सन पति/पूर्व चेयरमैन, इमरान खाँ की मृत्यु के बाद, नगर पालिका सदन अब तक ठीक तरह से नही चल सका! नगर की समस्याओं से सदन के मुखिया के रूप में EO व चेयरमैन की जैसे कोई जबाबदेही नही रह गई बल्कि इस संबंध में तथाकथित सभासद की मनमानी के चलते अधिकांश सभासद बिरोध पर उतारू बताए जा रहे हैं!









