खुदागंज ब्लाक में 10 दिवसीय अगरबत्ती/धूप बत्ती बनाने का प्रशिक्षण आरंभ!
CRS खुदागंज/शाहजहाँपुर-10 दिवसीय अगर बत्ती, धूप बत्ती बनाए जाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर के ब्लाक मुख्यालय में खंण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित करा दिया गया है!
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु लखनऊ से ट्रेनरो को खंण्ड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने संकुशल प्रशिक्षण कराए जानो को कहा! खंण्ड विकास अधिकारी श्री मिश्र ने मीडिया को बताया कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर समूह की दीदीयाँ अपनी आजीविका गतिविधियों को अच्छे से संचालन कर अपने जीवन यापन की गतिविधियों को और भी अच्छे से संचालित कर सकती है! इस वाबत श्री मिश्र ने खुदागंज ब्लाक के मिशन के प्रबंधक रवि कुमार शर्मा व सिंद्धात मिश्रा को विधिवत तरीके से ट्रेनिक का संचालन कराने को कहा गया है!









