
बदायूँ- ज़िले के सहसवान तहसील मुख्यालय से पाँच किमी दूर स्थित ग्राम हुमूपुर चमनपुरा है। जहाँ अस्ताना गौसिया है आस्ताना गौसिया में प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी उर्स का आयोजन हुआ उर्स- ए हमीदी कादरी कुल के अंतिम दिन रविवार की सुबह फजर के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर व समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष राशिद चौधरी, मुफ्ती डॉक्टर रुखसार अहमद अजहरी अलीगढ़, सपा नेता जमालुद्दीन का उर्स व कुल समापन कार्यक्रम में पहुंचने पर अस्ताना गौसिया के गद्दीनशीन सदर ख्वाजा हमीरुद्दीन कादरी ने उनका फूल मालाओं से खैर मकदम किया तथा दस्तारबंदी की राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह में पहुंचकर चादरपोशी की।

गौरतलब है ग्राम हुमूपुर चमरपुरा में अस्ताना गोसिया में प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय उर्स-ए हमीदी कादरी मनाया जाता है जिसमें हजारों की तादाद में देशभर से ज़ायरीन दरगाह पर पहुंचकर दुआएं व मुराद मांगते है मुराद पूरी होने चादरपोशी करते है।उर्स के अंतिम दिन सुबह फज्र में पहुंचे हजारों ज़ायरीनों ने सलातो बस्सलाम के बाद दुआएं पढ़ने के उपरांत कुल का समापन हो जाता है।

बता दे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा अलीगढ़ के नामचीन समाजसेवी ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम हुमूपुर चमनपुरा में आस्ताना गोसिया में चल रहे तीन दिवसीय उर्स- ए हमीदी कादरी के अंतिम दिन सुबह फज्र में पहुंचे जहां अस्ताना गोसिया के साथ सज्जादा नशीन ख्वाजा हमीरुद्दीन कादरी ने उनका फूल बरसाते हुए फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा श्री तोमर व उनके साथ आए मुफ्ती डॉक्टर रुखसार अहमद अजहरी, जिला उपाध्यक्ष अलीगढ़ राशिद चौधरी ,जिला सचिव युसूफ अली, सपा नेता जमालुद्दीन को भी पगड़ी पहनकर दस्तारबंदी की श्री तोमर ने दरगाह में चादरपोशी की तथा मुल्क में अमन एवं शांति के लिए दुआएं की।

श्री तोमर के साथ अनुज चौधरी, भारत सिंह यादव,ठाकुर केपी सिंह राघव, बबलू अलीगढ़,आमिर अख्तर,अकील अहमद,अमित यादव, सोनू तोमर ,विजय यादव,योगेंद्र सिंह सिसोदिया,हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव तथा हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर शाहिद खान, सोहेल सहित भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।










