तिलहर में दबंगो ने मकान बनाने पर भूखन्ड स्वामी से मांगी 5 लाख की रंगदारी!
तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के मौजमपुर स्थित चूना भट्टी क्षेत्र में एक प्लॉट की बाल बाऊंड्री का स्वामी द्वारा निर्माण कराने पर दबंगो ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जिसके इंकार करने भूखन्ड स्वामी को जान से मारने की धमकी दी गई! पीड़ित भूखन्ड स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की! पुलिस ने दबंग रंगदारो पर सख्त कानूनी कार्यवाही का! आश्वासन दिया!
नगर के मोहल्ला उम्मरपुर निवासी पीड़ित सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोह० मौजमपुर स्थित चूनाभट्टी के पास अपने भूखन्ड की बाऊंड्री करा रहा था तभी इंतजार उर्फ लाला, हैदर पुत्र स्वर्गीय यूनूस किराने वाले निवासीगंण मोह० मौजमपुर तिलहर तथा सुल्तान पुत्र युसूफ निवासी मोह० उम्मरपुर तिलहर व मोहसिन पुत्र नामालुम, एक राय होकर आए और 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे!
कहा कि यदि 5 लाख रुपये न दिये तो काम नही करने दूंगा और मौके पर काम कर रहे राज मिस्त्री व लेबर को भगा कर एलानिया बोले कि यदि 5 लाख न दिये जान से मार दूंगा, पुलिस भी हमारा कुछ नही बिगाड़ सकती! पीड़ित प्रार्थी ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया!
बताया जाता है, रगंदारी मांगने वाले दबंगो ने मौके पर काफी तांडव मचाया! मौके पर पुलिस बल पहुंचा तथा भारी भीड़ जमा हो गई! सूत्र बताते हैं कि रंगदारो के मुखिया सुल्तान पुत्र स्वर्गीय यूसुफ निवासी मोहल्ला उम्मरपुर, पास में स्थित कब्रिस्तान में अपने बाप दादा की कब्रो की आड़ लेकर हंगामा खड़ा कर रहे थे!
सूत्रो के अनुसार इससे पूर्व नगर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान में भी अपने बाप दादा की कब्र होने की आड़ लेकर कब्रिस्तान पर कब्जा जमाने की गरज से प्रशासन को गुमराह कर महीनो जम कर हंगामा काटा!









