बंदना योजना के अन्तर्गत मंदिर जीर्णोद्वार का भूमि पूजन!

CRS तिलहर/शाहजहँपुर-नगर स्थित दो मंदिरो के जीर्णोद्वार के कार्य भूमि पूजन के बाद कार्य सम्पन्न करा दिया गया! दोनो मंदिर सरकार की बंदना योजना के अन्तर्गत एक नगर के दोदराज पुर तथा दूसरा मोहल्ला मुस्तफा बाद स्थित का शिलान्यास तिलहर भाजपा बिधायक श्रीमती सलोना कुशवाह द्वारा किया गया!
रविवार को सरकार की वंदन योजना के तहत उदासीन आचार्य जगतगुरु श्रीचंद्र भगवान विराजमान पौराणिक व सांस्कृतिक आश्रम का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शिलान्यास भाजपा विधायक सलोन कुशवाहा के द्वारा किया गया! अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि दोनों मंदिरों के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है! मंदिरों पर बड़े हाल कमरे शौचालय और लाइट की बेहतर व्यवस्था की जाएगी!
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम, उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय, अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा, लिपिक अयूब, कमलदीप, इस्लाम अली, राजीव कुमार, अरविंद, वारिस खान, भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय पाठक, कमलेश गुप्ता उर्फ पप्पू, साकेत गुप्ता, सुनील गुप्ता उर्फ हंस, शशांक गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, सविता वर्मा, अलका गुप्ता, गायत्री देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे परन्तु इस मौके पर नगर पालिका का कोई भी सभासद मौके पर नही पहुंचा!









