चाईनीज़ मांझा, जान का बबाल, अक्सर करता है गंभीर घायल! घातक चाईनीज़ मांझा बिक्री पर नही लग पा रही है रोक!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-स्कूल से वापस घर साइकिल से जा रहा छात्र, रोड पर लगे पेड़ पर लटक रहे मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया! राह चलते लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया!
छात्र, तिलहर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर गैसरा निवासी सुमित यादव बताया जा रहा है जो कि बारह पत्थर स्थित किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है!
गुरुवार कालेज की छुट्टी के बाद छात्र सुमित यादव साइकिल द्वारा अपने घर जा रहा था! रास्ते में शिवदासपुर मार्ग पर एक पेड़ से लटक रहे चाइनीज माझे में उसकी गर्दन फंस गई और वह घायल हो गया! मांझा निकलते समय उसके बाएं हाथ की उंगली भी कट गई!
बताता गया कि इससे पूर्व भी कई बार चाईनीज़ मांझे से मानव ही नही बल्कि जानबर और परिंदे भी बुरी तरह घायल होने की चर्चा रही होती रही है! घातक चाईनीज़ मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने के लिए कई बार समाज सेवी संगठनो द्वारा प्रशासन से मांग की जाती रही है परन्तु इस मांझे की बिक्री पर रत्तीभर फर्क पड़ता नज़र नही आया!
(फोटो-गूगल कॉपी)









