SDM ने नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया,नाले नालियों पर अतिक्रमण के नोटिस जारी करने के आदेश!
SDM तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर की सफाई व्यवस्था का अचानक निरीक्षण करने निकले एसडीएम जीत सिंह, नाले नालियों पर अबैध अतिक्रमण देख भड़क गए! उन्होने बंद नाले नालियों पर अतिक्रण देख, पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को तत्काल नोटिस भेजनेजन का निर्देश जारी कर दिया!
एसडीएम जीत सिंह अचानक नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होने वहाँ सफाई व्यवस्था को देखा! नाले, नालियों पर अतिक्रमण देख उन्होने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश ईओ कल्पना शर्मा को दिए!
नगर भर में नाले नालियों पर हो रहे अतिक्रमण को हटानेन की वर्षो से समाजिक तौर पर मांग होती रही है परन्तु पालिका प्रशासन द्वारा हर बार नोटिस भेजने की कार्यवाई मात्र से इतिश्री होती नज़र आई जबकि नाले नालियों पर अतिक्रमण से जहाँ बरसात में जलभराव की स्थिति पैदा होती है तो वहीं खासे चौड़े रास्तो की गलिया संक्री होने से रास्ता निकलना दुश्वार होता रहा है!
सूत्रो की माने तो वर्तमान में भले ही अतिक्रमण पर SDM सख्त हो लेकिन वर्षो से अतिक्रमण की स्थिति एक बार भी पूरी तरह साफ नही हो सकी! बाजारो में सड़की पटरी का अस्थाई अतिक्रमण जहाँ रास्ते ब्लॉक करने के लिए काफी है तो वहीं डॉ० आलोक अग्रवाल के क्लीनिक से लेकर खड्डी बालील पुलिया तक ड्रोन नाले पर स्थाई अत्क्रमण के चलते सफाई होना दूभर है! यही नही ऐसे बहुत से नालो पर अतिक्रमण के कारण सफाई संभव नही परन्तु हर वर्ष सफाई के नाम पर पालिका द्वारा लाखो रुपया पता नही कहाँ खर्च होता आ रहा है!










