मा० मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में रौजा मंडी में सामुहिक विवाह सम्पन्न!

CRS शाहजहाँपुर-सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 250 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 238 हिंदू एवं 12 जोड़े अल्प संख्यक/मुस्लिम समुदाय के रहे! कार्यक्रम का शुभारंभ मा० कैविनेट वित्त संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता श्री जेपीएस राठौर तथा मा० विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह (प्रिंस) व जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया!
कार्यक्रम में नवजोड़ों के परिजनों के रूप में अधिसंख्य स्त्री/ पुरुषों ने प्रतिभाग किया। हिंदू रीति रिवाज में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाने हेतु प्रत्येक मण्डप पर लगभग 4 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया! अल्पसंख्यक/मुस्लिम समुदाय जोड़ो हेतु निकाह प्रकोष्ठ बनाया गया, जिसमें प्रतिष्ठित काजी द्वार निकाह संपादित करवाया गया! संपूर्ण कार्यक्रम भव्यता के साथ एक विशाल पंडाल में संपन्न किया गया तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। उपस्थित वैवाहिक जोड़ों के परिजनों द्वारा संपूर्ण व्यवस्था तथा स्वादिष्ट भोजन की भूर भूर प्रशंसा की! सामूहिक विवाह उत्सव का एक महत्वपूर्ण केंद्र संगीत भी रहा, जिनके द्वारा शुभ अवसर पर गीतों का गायन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भाव विभोर किया!
इस शुभ अवसर पर मा० मंत्री जे पी एस राठौर, मा० विधायक श्री वीर विक्रम सिंह प्रिंस ,तिलहर विधायक श्रीमती सलोना कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति ममता यादव, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, नगरायुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी श्री सतीश पाठक, जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष भाजपा, ब्लॉक प्रमुख व सभी जिले के प्रशासनिक अधिकारी आदि ने नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया!
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अन्तर्गत 51 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से खर्च किए जाने का प्रावधान है, इसमें 35 हजार रुपये वधू के खाते में, 10 हजार रुपये का विभिन्न प्रकार का उपहार जिनमे एक जोड़ी चांदी की पायल, सीलिंग फैन, कुकर,2 जोड़ी बिछुआ, वधू के लिए2 साड़ी वर हेतु एक जोड़ी सूट व ट्राली बैग एवं 6 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से आयोजन खर्च में शामिल है!









