तिलहर की बेटी ने राजस्थान में जलवा बिखेर नाम रोशन किया! जीता मिस राजिस्थान का सोशल खिताब!

तिलहर/राजस्थान-राजस्थान की लेक सिटी उदयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया में मिसेज सोशल मीडिया अवार्ड जीतकर तिलहर का नाम रोशन कर करने वाली बेटी प्रियंका पाठक नगर के मो० नितगंजा निवासी संजय पाठक की पुत्री हैं! संजयपाठक हाल ही में सहकारी चीनी मिल लिमिटेड तिलहर से सेवानिवृत हुए हैं!प्रियंका पाठक शादीशुदा हैं और कॉम्पटीशन की तैयारी में उनके पति अनुज मिश्रा ने अपनी पत्नी का पूरा सहयोग किया!
विगत 13 अक्टूबर को राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में मिसेज इंडिया कॉम्प्टीशन में प्रियंका ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया! उन्होंने इस कॉम्पटीशन में सोशल मीडिया अवार्ड जीता! इस प्रतियोगिता में बतौर जज सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नीलम कोठारी तथा अभिनेत्री अमीषा पटेल थी! उदयपुर राजघराने की रानी निवृत्ति कुमारी रही मौजूद रही! हालांकि इससे पहले भी प्रियंका देश के बाहर भी अपने नाम का झंडा लहरा चुकी है बहरीन में आयोजित सोशल मीडिया अवॉर्ड में वह विनर रह चुकी है! मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य मिसेज उत्तरप्रदेश का खिताब जीतना है!









