
CRS NEWS लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया गया, जो राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वंचित को वरीयता’ के विजन को साकार करते हुए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है।
राज्य के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट सनातन संस्कृति की ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें समाज के हर वर्ग के कल्याण का ध्यान रखा गया है। बजट में किसानों, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं।
इस ऐतिहासिक बजट को सफलतापूर्वक तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद दिया गया। इस बजट के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों के समग्र विकास और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया है।










