
CRS NEWS: गोरखपुर महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन नगरी गोरखपुर के गीडा (GIDA) क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹2,251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने गीडा आवासीय योजना एवं औद्योगिक योजना के भूखंडों के लाभार्थियों को आवंटन-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है कि उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश में ही बेहतर रोजगार पाए।
उन्होंने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री वामन जी की पावन जयंती पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं भी दीं और विकास की इन सौगातों को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण कदम बताया।










