शाहजहांपुर/तिलहर-शराब के नशे में बीती रात लगभग 10 बजे 4 व्यक्ति 2 समूह में इस कदर आपस में लड़े कि जहां एक व्यक्ति घायल हो कर सड़क पर गिरा तो पीटने वाले का एक साथी तत्काल मौके से फरार हो गया! इस बीच पुलिस को फोन किया गया लेकिन एक घंटा से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी! इस पूरे मामले का रात वीडियो भी बना लिया गया!
बाईपास चौराहा स्थित, निगोही रोड पर गौशाला के सामने, सड़क पटरी पर खुले खाने ढ़ावो पर खाना कम शराब अधिक परोसने की चर्चा के साथ और भी कई अनेक, अवैध धंधा किया जाने की चर्चा लगातार नगर में सुनने को मिलती रही है क्योंकि यहां खाना कम और शराब के नशे में झगड़े अधिक हुआ करते है!
राष्ट्रीय राज मार्ग ब्रिज के नीचे हालांकि सफेद हाथी बना खड़ा पुलिस का पिंक बूथ और अक्सर डायल 112 की गाड़ी खड़ी देखी जाती है लेकिन इन खाने के होटलों पर शराब के नशे में होने वाले झगड़ों में अक्सर कई बाद गंभीर रूप से घायल होना खबरों में सुर्खियां रहा लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी तरह मौन ही रही दिखी!
बताया जा रहा है कि राजनीतिक रसूखदारी के चलते इन ढाबों को गरीबों के पेट पालने का जरिए बता कर ढाबों पर शराब परोसने की खुली छूट मिली हुई है! पुलिस भी इन ढाबों पर हाथ डालने से अपना पल्ला झाड़ती हुई नजर आती है! चर्चा है कि ऐसे में ढाबों पर होने वाली अपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार करती नजर आती है!









