पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर के समस्त विवेचकगणों का अर्दली रूम लिया गया!

शाहजहांपुर/तिलहर-अर्दली रूम के दौरान विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए! क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा विवेचकों को विवेचना में निष्पक्षता, समयबद्धता एवं साक्ष्यों के समुचित संकलन के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए! साथ ही, पीड़ित पक्ष से संवेदनशील व्यवहार, अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही एवं अभिलेखों के सही संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए! उक्त अर्दली रूम के माध्यम से शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए!









