उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विकसित नवीनतम AI आधारित एप्लीकेशन “YAKSH/यक्ष ऐप” उपयोग, प्रभाव एवं फील्ड-लेवल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी!

शाहजहांपुर-पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य जनपद के सभी थाना/शाखा प्रभारियों को, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विकसित नवीनतम AI आधारित एप्लीकेशन “YAKSH/यक्ष ऐप” उपयोग, प्रभाव एवं फील्ड-लेवल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था!
VC के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा “यक्ष ऐप (YAKSH App)” से संबंधित पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नवीनतम परिपत्र (DG Circular) को जनपद के सभी थाना/शाखा प्रभारियों के समक्ष विस्तारपूर्वक पढ़कर सुनाया गया! महोदय द्वारा परिपत्र के प्रत्येक बिंदु पर विशेष बल देते हुए यह निर्देशित किया कि सभी प्राधिकारी YAKSH ऐप की अवधारणा, उद्देश्य, तकनीकी कार्यप्रणाली एवं फील्ड स्तर पर इसके प्रभावी उपयोग को पूर्ण रूप से आत्मसात करें तथा इसे जनपद में सख्ती से लागू करें!
*YAKSH App-यूपी पुलिस की उन्नत AI तकनीक* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि यह ऐप Zero Tolerance Against Crime and Criminals की नीति को मजबूत करने हेतु विकसित किया गया है, यह AI आधारित एप्लीकेश जिसमें,• अपराधियों की श्रेणीवार पहचान,
• गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग,
• व डेटा-ड्रिवन पुलिसिंग को गति प्रदान करेगा!
1. अपराधियों का एआई आधारित वर्गीकरण व कलर कोडिंग-अपराधियों की प्रवृत्ति व संवेदनशीलता के आधार पर AI द्वारा कलर कोड निर्धारित!
2. सत्यापन एवं गतिविधि मॉनिटरिंग-बीट स्तर पर लगातार सत्यापन, अपराधियों के स्थान परिवर्तन पर स्वचालित सूचना!
3. Crime GPT विश्लेषण सुविधा-अपराध से जुड़े प्रश्नों का उत्तर एआई तुरन्त उपलब्ध कराता है!
4. एआई पावर्ड फेस व वॉइस सर्च-चेहरे और ऑडियो के आधार पर अपराधियों की पहचान संभव!
5. गैंग नेटवर्क विश्लेषण-आपराधिक नेटवर्क, FIR, गिरफ्तारी, GKC आदि का एकीकृत विवरण!
6. टॉप अपराधियों की निगरानी-थानों द्वारा चिह्नित अपराधियों की गतिविधियों की स्वतः निगरानी आदि
App की प्रमुख विशेषताओं को, VC में समझाया गया!
पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि-• सभी अधिकारी/कर्मचारी ऐप की सभी सुविधाओं का पूर्ण अध्ययन करें! • बीट कर्मियों को प्रशिक्षण देकर डेटा सत्यापन एवं अपडेट सुनिश्चित करें!• गलत/अपूर्ण जानकारी न डाली जाए! • अपराध नियंत्रण, गैंग मॉनिटरिंग व संवेदनशील घटनाओं के समाधान में YAKSH App का अधिकतम उपयोग किए जाने के पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिए!
VC समापन के दौरान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने कहाकि “YAKSH App” उत्तर प्रदेश पुलिस की अत्याधुनिक डिजिटल पुलिसिंग प्रणाली है, जो अपराध नियंत्रण व पुलिसिंग को नई दिशा प्रदान करेगी! जनपद शाहजहाँपुर में इसके पूर्ण-स्तरीय क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी!









