
CRS/ रायबरेली। पूरे बेनी प्रसाद गांव निवासी एक महिला को मंगलवार रात्रि प्रसव पीड़ा होने पर कालर द्वारा 102 पर फोन करने पर सीएचसी बेला भेला की एम्बुलेंस यूपी 32 ईजी 1679 पर सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 8मिनट में मरीज के पास पहुंच कर मरीज को ले कर सीएचसी बेलाभेला लाया गया प्रसव पीड़ा बड़ने के कारण एम्बुलेंस रास्ते में ही रोक कर ईएमटी आयुष कुमार और पायलट अजय शंकर यादव की सूझबूझ से प्रसव कराया गया और प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया।
गांव विवेक पत्नी सन्नो देवी को नजदीकी सीएचसी बेला भेला लाया गया जहां डॉक्टर, स्टाप नर्स द्वारा बताया गया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। परिजनों ने इस कार्य के लिए एम्बुलेंस और पायलट की खूब सराहना की।
रिपोर्ट- संदीप विश्वकर्मा










