Oplus_131072
CRS NEWS अयोध्या:- अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया यहां एक शख्स ने राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश की। जहां उसने कोशिश की वो हिस्सा दक्षिणी परकोटे के पास का था। जब उसे लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उसने धार्मिक नारे लगाए। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

उसकी पहचान कश्मीर के शोपिया निवासी अहमद शेख के रूप में हुई है। थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी उम्र करीब 50 साल के आसपास है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की।
इस घटना के बाद से अयोध्या में कश्मीरी शॉल बेचने वालों से पूछताछ हो रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अधेड़ से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वह कहां से और कैसे राम मंदिर में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।










