
CRS NEWS-: उत्तरप्रदेश के रायबरेली ज़िले में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर मुस्लिम वोट चाहिए तो बेटे की शादी मुस्लिम लड़की से कर दो अगर क्रिश्चियन का वोट चाहिए तो बच्चों का नाम क्रिश्चियन नाम रख दो लेकिन देश अब इन चीजों से बहुत आगे निकल चुका है।
दरअसल रायबरेली ज़िले के डलमऊ क्षेत्र के बलीपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई। बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या को लेकर भी उन्होंने विपक्ष की चुप्पी पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता समय पर इसका जवाब देगी, कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किये जा रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत की जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि पहले भी योजनाओं के नाम कई बार बदले जा चुके हैं। जी राम जी योजना 2047 तक विकसित भारत बनने में महत्वपूर्ण साबित होगी।











