पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
शाहजहांपुर-पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, चिन्हित अपराधियों, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निर्देशन में थाना कलान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
ज्ञात हो कि दिनांक 29.12.2025 को वादी जसवीर पुत्र बादशाह वर्मा निवासी ग्राम पुन्नीनगला, थाना कलान द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अज्ञात अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कलान पर मु०अ०सं० 400/25 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना पुलिस द्वारा सतत प्रयासों एवं विवेचना के दौरान दिनांक 11.01.2026 को अपहृता को बरामद कर उसके धारा 180 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान दर्ज किए गए।
पीड़िता के बयान एवं शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर अभियोग में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2)/5(L)/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। अपहृता के बयान में अभियुक्त रंजीत पुत्र देव सिंह, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम पुन्नीनगला, थाना कलान का नाम प्रकाश में आया। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2026 को थाना कलान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर, प्रातः लगभग 10:05 बजे, ग्राम रुकनपुर पुल के पास से अभियुक्त रंजीत पुत्र देव सिंह को गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्त रंजीत उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।









