
CRS NEWS: महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन नगरी गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर महोत्सव में आज सहभागिता की गई। यह महोत्सव जनपद की प्राचीन सभ्यता, समृद्ध संस्कृति तथा आधुनिक विकास की यात्रा को एक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मिथिला की सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं बिहार विधान सभा की माननीय सदस्य सुश्री मैथिली ठाकुर जी को उनके विशिष्ट सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, कला, साहित्य, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की प्रतिभाओं को ‘गोरखपुर गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
महोत्सव के अंतर्गत लगी विविध प्रदर्शनीयों का भी अवलोकन किया गया, जिनमें गोरखपुर की लोकसंस्कृति, हस्तशिल्प, नवाचार एवं विकास कार्यों की झलक देखने को मिली।
गोरखपुर महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों का सहयोग सराहनीय रहा। आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं को हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।










