दुकान आवंटन में ही गया घपला/घोटाला, आवेदकों ने कर दी शिकायत, अब होगी जांच! पालिका परिषद ने 13 दुकानों में से 12 दुकानों को अलाट कर दिया! 

शाहजहांपुर/तिलहर-इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के मामले में बात करने पर पाया गया कि दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और अमर उजाला में 25 दिसंबर को लगी थी, ऐसा पालिका के सूत्रों ने जानकारी दी! कमाल की बात यह है कि जहां एक ओर पालिका संपत्ति दुकानों का आवंटन, खुले तौर पर पालिका प्रशासन द्वारा किया गया लेकिन पालिका के ही सीनियर कर्मचारियों को जानकारी सही और प्रमाणिक नहीं है! सबके सब एक दूसरे से भिन्न जानकारी दे रहे है!
अमर उजाला के स्थानीय संवादसूत्र ने बताया कि मुझे इस बारे में नहीं पता बल्कि मेरे संस्थान को प्रेस नोट मिला ही नहीं! वहीं पालिका JE निर्माण पीयूष मिश्र दैनिक जागरण, हिंदुस्तान के साथ अमर उजाला का नाम ही नहीं ले रहे है बल्कि तीनों की कटिंग तक देने बात कर रहे है! आवेदकों ने अपर जिलाधिकारी से इस संबंध में लिखित शिकायत की जिसमें दो sdm की जांच कमेटी बना कर निर्देशित कर दिया गया है!
उधर पालिका प्रशासन में तैनात पालिका संपत्ति लिपिक कमल दीप के द्वारा तीन समाचार पत्रों का नाम लिया गया लेकिन इसके बावजूद भी नगर में इन दुकानों के अलाटमेंट में बड़ा झोल किए जाने की चर्चा हो रही है! बताया जा रहा है कि आजके दौर में अखबार बहुत कम पढ़ा जाता है और सार्वजनिक खुली बोली लगाने में अखबार के साथ रिक्शा पर अनाउंसमेंट भी कराना चाहिए था! दूसरी बात यह कि एक एक व्यक्ति को तीन तीन दुकानें अलाट कर दी गई जबकि अन्य आवेदन करता हाथ मलते रह गए!









