अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का जेसीबी, 25 हजार वर्गमीटर लगभग, भूमि पर प्रस्तावित कालोनी की दीवार ध्वस्त की गई!
शाहजहांपुर-विकास प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के साथ अवर अभियन्ता रमेश चन्द्र वर्मा व प्रदीप कुमार त्रिवेदी व अन्य प्राधिकरण एवं नगर निगम की ए०टी०एस० टीम के साथ बरेली रोड पर ग्राम-भेदपुर में भू-उपयोग के विपरीत हो रही अनाधिकृत आवासीय प्लाटिंग कार्य को, स्थल पर जे०सी०बी० की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया! उक्त कार्य के अंतर्गत ग्राम-भेदपुर में गाटा सं०-635 व 636 पर लगभग 25000 वर्गमीटर हो रही 3 अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई! तथा भू-खण्डों को आवासीय भू-खण्डों के रूप में न विक्रय किये जाने हेतु सख्त हिदायत दी गई!
सचिव विकास प्राधिकरण द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि कृपया महायोजना के अनुरूप प्राधिकरण कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर जमीन खरीदें! यह देखने में आ रहा है के कॉलोनाइजरों द्वारा शहर में ऐसी भूमियों पर प्लाटिंग की जा रही है जो न तो आवासीय प्रयोजन में हैं और नहीं उसकी आवासीय प्रयोजन की है, ऐसी दशा में जनसामान्य से भी आग्रह है कि भूमि क्रय करते समय पूरी जानकारी प्राप्त करके ही अपनी जमा पूजी लगायें जिससे आपके जीवन की गाढ़ी कमाई कहीं गलत हाथों में जाकर फंस न जाए!
सचिव द्वारा बताया गया के जिन लोगों ने भी बिना लेआउट पास कराए प्रक्रिया का पालन किए बगैर कालोनी विकसित कर रहे है उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा बड़े स्तर पर की जाएगी! ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भविष्य में भी निरन्तर जारी रखने हेतु टीम को निर्देशित किया गया!











