सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनेक शिकायतों का स्थान पर ही निस्तारण कर दिया गया। पुवायां में लेखपाल व कानूनगो को निलंबित करने के निर्देश।
शाहजहांपुर/तिलहर। ब्लाक परिसर दबाकर सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिला स्तर अधिकारियों ने सयुक्त रूप अनेक शिकायतों का निस्तारण एक साथ करते हुए संबंधितों को निर्देश जारी किए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में, मुख्य विकास अधिकारी महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, SDM तिलहर एवं CO तिलहर महोदया ने संयुक्त रूप से सुनवाई की! हालांकि शिकायतों की सुनवाई गंभीरतापूर्वक व
विस्तृत जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों ने उपस्थित आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायतों, प्रार्थना-पत्रों एवं समस्याओं का गहनता से अवलोकन किया।
सुनवाई के दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य, नगर निकाय, सामाजिक पेंशन, आवास, राशन, सड़क, पेयजल समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर निस्तारण किया जाने के तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए व
अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया! वहीं जिन मामलों में विस्तृत जांच अपेक्षित थी, उन्हें समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द किया।
राजस्व व पुलिस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरणों में अधिकारियों ने स्वयं अभिलेखों का परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई कराई।
वहीं उधर जनपद की पुवायां तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जहां 96 शिकायतें मिली तो वहीं 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया साथ ही राजस्व विभाग के कानूनगो अनूप सक्सेना द्वारा धारा 24 के अंतर्गत भूमि की पैमाइश न करने, लेखपाल अखिलेश द्वारा अंश निर्धारण की कार्रवाई न करने के संबंध में पैसे लेने की शिकायत मिलने पर, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी पुवायां को संबंधित कार्मिकों के निलंबन करने के फरमान जारी कर दिया।










