रेडक्रास ने द्वितीय चरण में दिव्यांगजनों एवं विधवाओं को 100 कम्बल का वितरण किया!
CRS शाहजहांपुर। जिला कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में स्थित इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में शीत लहर ठन्ड आपदा से राहत हेतु जनपद स्तर के विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्र के सौ दिव्यांगजनों एवं विधवाओं को कम्बल देकर सहयोग किया गया। कम्बल वितरण का कार्यक्रम सेहरामऊ के चिकिताधिकारी डॉ. उस्मान अली डॉ. मसरूर अहमद डॉ. अय्यूब अंसारी आदि ने वितरण में सहभगिता की।
इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव डा० विजय जौहरी ने कहा कि शीत लहर ठन्ड आपदा से राहत हेतु प्रदेश स्तर पर इण्डियन रेडक्रास सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल महोदया आनंदी बेन एवं सभापति श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस मानव सेवा में सदैव तत्पर है।
इसी क्रम में डा० विजय जौहरी ने कहा ज़रूरतमंद दिव्यांगजन को कम्बल की आवश्यकता है तो वे रेडक्रास कार्यालय में सोमवार दिवस को अपना नाम सूचीबद्ध करा दे जिससे शीघ्र ही पुन निर्धारित दिवस पर कम्बल उपलबध कराये जा सकें। इसके अतिरिक्त आगामी समय में भी सहयोग सेवायें प्रदान की जा सकें।









