कल शहीद कुटी पर वीर बलिदानियों की प्रतिमा के समक्ष 3 घंटे का “मौन चिंतन तप” करेंगे सत्याग्रही।

CRS शाहजहांपुर/तिलहर। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छुट्टा जानवरों की भीषण समस्या एवं जन हित मांगों को लेकर भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह शहीद कुटी के पास आज 40 वे दिन जारी रहा!
सत्याग्रह स्थल पर संबोधित करते भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव जनसेवक ने कहा कुर्सियों पर बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी संवेदनहीनता की सीमा लांघ रहे है और न्यायालय के आदेश के बाद भी आमजनता को ठेंगा दिखा रहे हैं। न्यायालय उपजिलाधिकारी, न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश को लेकर जन साधारण, महीनो से तिलहर तहसील प्रशासन एवं थाना पुलिस के चक्कर लगा रहा है परंतु जिम्मेदार अधिकारी एक न्यायविरोधी नेता के चंगुल में कठपुतली बने हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि कल 31 जनवरी को वीर बलिदानियों की प्रतिमा के समक्ष सभी सत्याग्रही “मौन चिंतन तप” करेंगे और शहीदों से प्रेरणा लेकर आग्रिम रणनीति को मूर्तरूप दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।









