CRS
तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक से टकराई, चालक गंभीर घायल। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार।
शाहजहांपुर/तिलहर। लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।अयोध्या थाना पूरा कैलेंडर क्षेत्र निवासी सुहावन शनिवार सुबह करीब 10 बजे डीसीएम लेकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर पूर्वी भक्सी तिराहे स्थित पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घटना की थाने में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।










