माघ मेला अंतर्गत पूर्णिमा पर, भव्य आयोजन कर गंगा महाआरती की गई।

शाहजहांपुर। प्रभागीय वनाधिकारी/सचिव, जिला गंगा समिति सचिन कुमार के निर्देशन में विकास खण्ड मिर्जापुर स्थित ढाई घाट पर नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति एवं जिला पंचायत शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव द्वारा स्वामी गंगा प्रसाद औदिच्य के नेतृत्व में वैदिक श्लोकों एवं मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का पूजन कर किया गया। पूजन उपरांत परमार्थ निकेतन से प्रशिक्षण प्राप्त आशीष मिश्रा व स्वामी अरविन्दाचार्य जी के नेतृत्व में अतिथियों सहित सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती की तथा मुख्य अतिथि द्वारा मां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया एवं जिला परियोजना अधिकारी डा० विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य अतिथि को मां गंगा का चित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा मेला अन्तर्गत पूर्ण माह योगदान देने वाले अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, स्वाति, दुर्गेजी, प्रदीप मिश्रा, प्रचारक रामसिंह, मुकेश सिंह परिहार, आशीष मिश्रा, रजनीश, धीरेन्द्र, अंशुल दीक्षित को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गंगा समग्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मेरा युवा भारत के सम्मानित कार्यकर्ता व अनेकानेक भक्तजन उपस्थित रहे।









