चोरी के 10 मोबाइलों के साथ तीन चोर गिरफ्तार!
रिपोर्टर-अनुराग अग्रवाल
CRS शहजहांपुर-मीरानपुर कटरा कटरा थाना पुलिस ने मोबाइल चुराने वाले तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 10 एंड्राइड मोबाइल फोन व तीन नाजायज चाकू बरामद हुए हैं!
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी मय फोर्स गस्त में मशगूल थे कि मुखबिर की सूचना पर फीलनगर ग्राम नहर पुलिया पर समय करीब 7:30 बजे पवन कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम फीलनगर विशाल पुत्र महिपाल निवासी फील नगर प्रमोद पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम फीलनगर को चोरी के 10 एंड्राइड मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया! इनके कब्जे सै तीन नाजायज चाकूभी बरामद हुए है!
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया है, हमने दिनांक 25/06/ 2022 को ग्राम फीलनगर के दिनेश पुत्र मूलाराम व नंदकिशोर पुत्र मलिखान बाबू के मोबाइल चोरी किए थे, तथा दिनांक8/07 को निखिल पुत्र किशोर सुदेव पुत्र चेतराम संजू पुत्र वीरेंद्र बबलू पुत्र रफ्फन के घरों पर से मोबाइल चोरी किए, जिन्हें बेचकर हमें अच्छे पैसे मिल जाते! हम लोग इन मोबाइलों को बेचने जा रहे थे कि पकड़ गए!
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी उपनिरीक्षक अनित कुमार कांस्टेबल राहुल सोलंकी कांस्टेबल अंकुर मालिक व शक्ति सिंह शामिल रहे!









