कृभको फर्टिलाइजर लिमिटेड शाहजहांपुर ने राजकीय संप्रेषण गृह पिपरौल शाहजहांपुर को दिया 3 केवी सौर ऊर्जा संयंत्र।
CSR के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल।
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के तत्वावधान में एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, शाहजहांपुर द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत राजकीय संप्रेषण गृह को 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा उपकरण प्रदान किया गया। यह पहल नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट (वर्क्स) वी.के. बांगर के द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा को सौर ऊर्जा संयंत्र सौंपने का पत्र हस्तांतरित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा द्वारा कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास संस्थानों की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और सरकारी संस्थानों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। वाइस प्रेसिडेंट (वर्क्स) वी.के. बांगर ने कहा की सीएसआर फंड के माध्यम से समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (वर्क्स) वी.के. बांगर, एडिशनल जीएम एवं हेड-परचेज विवेक मल्होत्रा, डिप्टी जीएम-परचेज इंद्रमणि मिश्रा, असिस्टेंट जीएम-इलेक्ट्रिकल आशीष जैन, असिस्टेंट जीएम-वेलफेयर , एन.एम. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में राजकीय संप्रेषण गृह के अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने भी सहयोग के लिए कंपनी प्रबंधन एवं अधिकारियों का धन्यवाद किया।











