राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आरंभ।
तिलहर/शाहजहांपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी डॉ शशिभूषण के निर्देशन में, वर्तमान सत्र की खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र-छात्रा वर्ग में बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कैरम, शतरंज, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बीए पंचम सेमेस्टर के मो॰ नाज़िम विजेता और मो॰ सद्दाम उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में पंचम सेमेस्टर की काजल पूर्व वर्ष की विजेता मीनाक्षी को हराकर विजेता बनीं। कैरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में, मो॰ सद्दाम विजेता और मो॰ सऊद उपविजेता रहे।
कैरम प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग फाइनल मैच में बीए प्रथम सेमेस्टर प्रियंका प्रजापति ने बीए पंचम सेमेस्टर की काजल को हराकर बाजी मारी। शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में छात्र वर्ग में शोभित कुमार ने मो॰ सऊद को हराया और छात्रा वर्ग में शशि देवी ने बीए पंचम सेमेस्टर की मीनाक्षी को हराया। टेबल टैनिस प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में छाया विजेता और सूबी उपविजेता रहीं। छात्र वर्ग में बीए तृतीय सेमेस्टर के मो॰ नाज़िम ने बीए पंचम सेमेस्टर मो॰ सद्दाम को हराया।
छात्र वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मो॰ सद्दाम, द्वितीय स्थान पर मो॰ नाज़िम और तृतीय स्थान तृतीय सेमेस्टर के नितिन कुमार ने अर्जित किया। छात्रा वर्ग में पंचम सेमेस्टर की मीनाक्षी प्रथम स्थान, सूबी द्वितीय स्थान और प्रथम सेमेस्टर की मधु देवी और प्रियंका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान मोहम्मद सद्दाम, द्वितीय स्थान नितिन कुमार और तृतीय स्थान मोहित यादव एवं कपिल शर्मा ने संयुक्त रूप से अर्जित किया। छात्रा वर्ग में बीए पंचम सेमेस्टर की मीनाक्षी प्रथम स्थान, लक्ष्मी द्वितीय स्थान और बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रियंका एवं हिमांशी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में इशिका, सोनम, कल्पना, निकिता, प्रियंका, शिफा, वैशाली, ममता, वंश, जावेद अली, विकास, संजीत, सलोनी, रोशनी, नैन्सी, रचना, डॉली, रितेश, संत कुमार, शैलेंद्र, आतिफ, फरमान अचल, विशाल, शिल्पी, दीपिका, रोचकी, नयनसी, अल्का, दिव्या, मधु आदि ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ सरन पाल सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर डॉ॰ नरेशपाल, श्री विशाल शर्मा, वैभव वर्मा, मोहम्मद काज़िम, चरन बिहारी, छोटी बिटिया आदि उपस्थित रहे।












