उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के निर्देशन में शाहजहांपुर में हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण संपन्न।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के निर्देशानुसार जनपद से हज यात्रा पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम पुराना जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी हज यात्रियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक टीके लगाए गए।
चिकित्सा टीम में डॉक्टर शोएब अली चिकित्सा अधिकारी, मोहम्मद जावेद, अहमद सिद्दीकी, ज़हीम खान एवं स्टाफ नर्स पिंकी, शालिनी शर्मा, स्नेहा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी ने मौजूद रहकर टीकाकरण किया और पोलियो की दवा पिलाई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी पी श्रीवास्तव ने हज यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, खान-पान, स्वच्छता तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।
इस अवसर पर कुल 67 हज यात्रियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपूरा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां, मोईन खान, शारिक अली खान, साजिद अली खान, अब्दुल कादिर खान, निफ़ासत अली खान, सविहा सुल्ताना, गुलाम कादिर, हज ट्रेनर मोहम्मद मशकूर खान आदि मौजूद रहे।







