एक माह तक जारी रहेगा गांव गांव सत्याग्रह एवं 23 मार्च को खिरनी बाग शाहजहांपुर में किसान पंचायत से जेल भरो आंदोलन होगा~प्रमोद यादव”जनसेवक”।

तिलहर/शाहजहांपुर। समग्र क्रांति जनजागरण के क्रम में, आवारा गोवंश, धान खरीद में घोटाला, अमेरिका से कृषि डील आदि ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय कृषक दल ने तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में किसान पंचायत की। किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने कहा कि शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में क्रांतिकारियों की कमी नहीं है। प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरकार की किसान विरोधी, जनविरोधी, नीतियों का विरोध किया जा रहा है, यही से 2027 में सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भारतीय कृषक दल करेगा।
उन्होंने कहाकि किसानों को न्याय नहीं मिल रहा उनकी उपज का समर्थन मूल्य भी msp के आधार पर नहीं मिल रहा msp सरकारी कर्मचारी तथाकथित दलालों, के बीच बंदरवांट हुआ किसानों से औने, पौने मूल्यों पर msp उत्पाद खरीद कर कुछ सरकारी डकैतो से मिलकर भारी अनियमितता कर जीरो टारलेंस की नीति को आइना दिखाने का काम किया है जिसकी व्यापक जाँच होना किसान व सरकार की जीरो टारलेंस नीति दोनों को जरूरत है अमेरिका से जो कृषि डील हो रही है वो किसान के हित में कतई नहीं है भारतीय कृषक दल उक्त सभी मांगो को लेकर संघर्ष करने का काम कर रहा है।
किसान पंचायत के संयोजक राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने कहा कि यह तानाशाही सरकार यदि किसान की नहीं सुनेगी तो पुरे प्रदेश में किसानों एवम अवाम को जगाने के लिए गांव गांव जन जगरण करेगा और इसकी शुरुआत 24 फरवरी से शाहजहांपुर से शुरू होगी और एक माह बाद 23 मार्च को खीरनीबाग शाहजहांपुर से जेल भरो आंदोलन होगा। विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजप्रकाश चौहान ने कहा कि हम सभी लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय कृषक दल से जोड़ने का काम करें 2027 में यही अधिकारी आप की बनाई हुई नीति पर काम करेँगे। बरेली मण्डल के अध्यक्ष राजीव सक्सेना,प्रदेश सचिव संजय शर्मा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप गंगवार, मण्डल उपाध्यक्ष रजनीश यादव, जयपाल जी राष्ट्रवादी किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव सरदार अजायब सिंह हरिप्रीत लाली जीशन रजा सतेंद्र चौधरी नें सम्बोधित किया संचालन आचार्य विजय पाल यादव ने किया।







