गौ रक्षक और प्रशासन की लापरवाही से 2 दिन से नाले में घुसा सांड बाहर निकल गया और तड़पकर मर गया।

तिलहर/शाहजहांपुर। गहरे नाले से सही सलामत बाहर निकल गया नंदी (सांड) सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। इस बीच तमाम लोगों ने उसकी जान बचाने के लिए गौ रक्षक संघ के तमाम सदस्यों को फोन पर संपर्क किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उप जिलाधिकारी को भी फोन किया गया परंतु सभी लोग अपनी अपनी राय फोन पर प्रस्तुत करते रहे किसी ने भी मौके पर पहुंचकर देखने की जहमत नहीं की।
हां अगर कोई #गाय होती तब फिर उसको बचाने के लिए विभिन्न प्रकार से विवाद पैदा कर, स्वयं की राजनीति चमकाने के लिए कई दिन हो हल्ला मचाया जा सकता था। ऐसे #गौरक्षको या संगठनों का क्या फायदा जो गोवंश के साथ भी भेदभाव पूर्ण भैया अपनाते हुए उन्हें सुरक्षा देने में खुद को असमर्थ महसूस करते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र #तिलहर के सामने गहरे नाले में सांड घुस गया, और आमजन की लगातार कोशिश से कई घंटे के रेस्क्यु के बाद, उसे सही सलामत बाहर निकाल लिया गया परंतु उसके बाद कुछ ही देर में उसने प्रार्थना शुरू किया जिसे देख बाजार भर के लोगों ने उसकी सुरक्षा स्वास्थ्य को लेकर के सभी गौरक्षको से प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया परंतु किसी ने भी ध्यान नहीं दिया और गाय प्रजाति का सांड तड़प तड़प कर मर गया।








