छुट्टा
आवारा गाय सांड की भीषण समस्या सहित जनहित उपेक्षा से 10 ग्राम पंचायत के किसानो में भारी आक्रोश।
तिलहर/शाहजहांपुर। छोटा आवारा गाय सांड की भीषण समस्या सहित जनहित उपेक्षा से 10 ग्राम पंचायत के किसानों में भारी आक्रोश के चलते उन्होंने अपना विरोध जताया। उधर उधर तहसील मुख्यालय पर भारतीय कृषक दल का गांधीवादी सत्याग्रह आज 68 वे दिन भी जारी रहा।
जनहित समस्याओं को लेकर भारतीय कृषि दल का सत्याग्रह गांधीवादी धरना तहसील मुख्यालय शाहीद कुटी के पास कोतवाली के सामने आज 68 में दिन भी जारी रहा जबकि वही ग्राम जौरा भूड़, छिकरापुर,
डडिया, रहदेवा, खैरपुर, टीसूइ, रजपुरा, रैना, सलेमपुर खुर्द, नगरिया रतनपुर सहित जनपद में गांवों में किसान सत्याग्रह सतत विस्तार कर रहा है, और सत्याग्रही शासन प्रशासन से धरातल पर कार्यवाही की मांग के लिए संकल्पित है।
नेतृत्वकर्ता भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव जनसेवक ने कहा अधिकारी व राजनेता जनता के हितों की अनदेखी नहीं कर सकते, यह उनकी ड्यूटी है। हमने तहसील से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को और साथ ही राजनेताओं को भी जनहित की सुरक्षा के लिए उनसे आग्रह किया है, समय रहते धरातल पर कार्यवाही करते हुए कृषि, किसान और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।









