रिश्वत लेते मत्स्य निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने तिलहर कचहरी के मुख्य द्वार से गिरफ्तार किया।

तिलहर/शाहजहांपुर। मत्स्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी क्लॉप्शन टीम ने तिलहर कचहरी स्थित कचहरी के द्वार से गिरफ्तार कर लिया। रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निरीक्षक पर मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के नाम पर घूस मांगने का आरोप बताया गया है।
बताया जा रहा है कि थाना पुवायां क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार ने बरेली की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल, समिति गठन के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को टीम ने तिलहर तहसील के बाहर घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित से रिश्वत दिलवाई। इशारा मिलते ही टीम ने आरोपी को मौके से ही रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस समय हुई, जब तिलहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था और डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान तहसील के मुख्य द्वार पर रिश्वत का लेन-देन कर रहा निरीक्षक टीम के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में थाना कटरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है।









